Drishyam 3: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा तेज है और अब इसकी ओपनिंग डे कमाई को लेकर भी बड़े अनुमान सामने आने लगे हैं।
अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग?
फिल्म ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ पहले दिन 45 से 60 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होगी।
अब तक अजय की सबसे बड़ी ओपनर ‘सिंघम अगेन’ रही है, जिसने पहले दिन करीब 43.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ के पास नया रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
छुट्टी का मिल सकता है फायदा
फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गांधी जयंती के राष्ट्रीय अवकाश का फायदा फिल्म को मिल सकता है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी की मजबूत फैन फॉलोइंग भी शुरुआती कमाई बढ़ाने में मदद कर सकती है।
दमदार स्टारकास्ट से बढ़ी उम्मीदें
फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, रजत कपूर, कमलेश सावंत और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।



