UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 के री-टेस्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी सार्वजनिक कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को उनकी रिस्पॉन्स शीट देखने की सुविधा भी दी गई है, ताकि वे अपने उत्तरों की जांच कर सकें।
क्यों करानी पड़ी थी दोबारा परीक्षा?
कुछ विषयों के प्रश्न पत्रों को लेकर छात्रों की ओर से लगातार शिकायतें सामने आई थीं। जांच के दौरान प्रश्नों में भाषा, अनुवाद और तकनीकी त्रुटियां मिलने के बाद NTA ने संबंधित विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया था। इसके तहत इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा पुनः आयोजित की गई।
आपत्ति दर्ज कराने का मौका
अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई गलती नजर आती है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। NTA ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा।
ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी Answer Key, Question Paper और Recorded Response देख सकते हैं। उत्तरों का मिलान करने के बाद वे संबंधित प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड कर सकते हैं।
अंतिम परिणाम से पहले होगी समीक्षा
प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। यदि किसी चुनौती को सही पाया जाता है, तो उत्तर कुंजी में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद फाइनल Answer Key जारी होगी और उसी के आधार पर UGC NET जून 2026 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
written by Siddhi Srivastava



