प्रयागराज। मंगलवार को फाफामऊ गंगा घाट पर गंगा स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान टीम ने अभियान चलाया। टीम सदस्यों ने गंगा घाट पर पहुंचकर साफ सफाई की। गंगा नदी में पड़ी गंदगी को बाहर निकाला। साथ ही गंगाजल को स्वच्छ बनाने की अपील घाट पर मौजूद लोगों से की गई। गंगा स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान समिति टीम के पदाधिकारी फाफामऊ गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह पहुंचे। वहां पर टीम सदस्यों ने गंगाजल में पड़ी गंदगी, कपड़े, प्लास्टिक, पत्तल सहित अन्य कूड़ा करकट को बाहर निकाला। गंगा किनारे व आसपास फैली गंदगी को दूर ले जाकर फेंका।
Related Articles

October 18, 2026
1
Navratri Ashtami 2026: अष्टमी पर भद्रा का संयोग, दोपहर में बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग; जानें पूजा का शुभ समय

October 18, 2026
1

