प्रयागराज। नवनियुक्त अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने भाजपा को संतों व सनातनियों की पार्टी बताते हुए विधान सभा चुनाव में उसका समर्थन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में नहीं आई तो श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर का काम रुक जाएगा और श्रीराम पुन: तंबू में आ जाएंगे। यही कारण है कि भाजपा को रोकने के लिए सनातन धर्म विरोधी ताकतें एकजुट हो गई हैं। हमें मथुरा-काशी चाहिए। जो दल इसकी बात करेगा, उसको समर्थन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी तक भाजपा के अलावा किसी दल ने काशी-मथुरा की बात नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी का नया स्वरूप देने में ऐतिहासिक काम किया है।
Related Articles

September 12, 2026
2
Bihar Politics: रोहिणी आचार्य के बयान से RJD में हलचल, उम्मीदवार चयन पर उठाए गंभीर सवाल

September 12, 2026
2

