लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार करीब 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को इस बार दीपावली से पहले सैलरी दे देगी। इतना ही नहीं इस बार सैलरी के साथ ही बोनस और बढ़ा हुआ डीए भी मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वित्त विभाग को निर्देश पर इस बार दीपावली से पहले सभी सरकारी कर्मियों तथा पेंशनरों को वेतन मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके तहत प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारियों को एक माह का तदर्थ वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा। पहले की ही तरह बोनस का 25 फीसदी हिस्सा वेतन के साथ मिलेगा जबकि 75 फीसदी जीपीएफ में जमा होगा। एक महीने का बोनस 6908 रुपए मिल सकता है।
Related Articles

October 16, 2026
1
Prayagraj: पचखरा में मां दुर्गा की आराधना का 15वां वर्ष, नवरात्र पर भक्ति में डूबे ग्रामीण; 19 अक्टूबर को विशाल भंडारा

October 16, 2026
1

