औरास-उन्नाव। औरास पुलिस ने वाहन चेंकिग के दौरान दो लोगों गांजा और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। औरास एसओ प्रदीप कुमार मय हमराही सिपाहियों के साथ बुधवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे मैनीभावा खेड़ा गांव के अंडरपास के नीचे वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बड़ादेव की तरफ से एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन से आ रहे बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली। जिसमें उसने पास से ढाई किलो गांजा , 315 बोर का तमंचा व 2 कारतूस और 12 बोर के 7 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम गंगाचरन द्विवेदी और पंकज मौर्या निवासी सहदोई थाना औरास बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया
Related Articles

August 19, 2026
2
Ram Mandir Chadhawa Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में महिपाल सिंह का बड़ा दावा, चंपतराय को क्लीन चिट देने की तैयारी का लगाया आरोप

August 19, 2026
2

