महराजगंज,रायबरेली। महराजगंज इन्हौना मार्ग को बनवाने हेतु रामकेवल अनशन कारी बाबा के अनशन में पहुंचे सपा नेता महताब खान ने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, वही युवाओं द्वारा कोतवाली मे तहरीर दी गई थी। जिसमें कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था लेकिन महताब खान की गिरफ्तारी कोतवाली पुलिस द्वारा नहीं की गई थी। इसी संबंध मे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली पुलिस को ज्ञापन देते हुए महताब खान की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस को ज्ञापन देते हुए जल्द से जल्द महताब खान की गिरफ्तारी की मांग की थी। और कस्बे के प्रमुख मार्गों पर शक्ति प्रदर्शन भी किया था। बुधवार को महराजगंज कस्बे पहुंचे बीजेपी नेता संतोष पांडे ने भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली परिसर मे ही धरने पर बैठ गए। और महताब खान की गिरफ्तारी की मांग करने लगे फजीहत होता देख कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में महताब खान को गिरफ्तार किया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया महताब खान को गिरफ्तार कर लिया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Related Articles

October 17, 2026
1
New Children Public School: नवरात्रि पर न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सजी रामदरबार की झांकी, बच्चों ने प्रस्तुत किया गरबा-डांडिया

October 17, 2026
1

