लखनऊ। लखनऊ के रकाबगंज इलाके में रहने वाली एक युवती के बैंक खाते से एक माह से ट्रांजेक्शन हो रहा था।किसी ने एक हफ्ते में दो लाख से अधिक रुपये जमा किए और निकाल लिए। इसकी जानकारी उसे बीते दिनों बैंक से फोन आने पर हुई। इसके बाद युवती के पिता ने वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। रकाबगंज में रहने वाले एक व्यक्ति सरकारी विभाग में चालक हैं। उनकी बेटी कानपुर स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उन्होंने बताया कि बेटी का वजीरगंज क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में खाता है। बीती 24 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते में दो लाख से अधिक रुपये जमा किए और फिर निकाल भी लिए।
Related Articles

September 12, 2026
1
Pampore, Jammu Kashmir: कश्मीर के ‘रेड गोल्ड’ पर निगाह! पंपोर में 180 किलो केसर कंद बरामद, जांच शुरू

September 11, 2026
1

