दिसपुर : असम के करीमगंज में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां पर एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को बुरी तरह से रौंद दिया, जिससे छठ पूजा कर लौट रहे तकरीबन नौ लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं. यह सड़क हादसा गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-आठ पर बैठाखाल के नजदीक हुआ. करीमगंज का यह इलाका असम-त्रिपुरा की सीमा पर स्थित है, जहां पर यह हादसा हुआ करीमगंज थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. यह दुर्घटना करीमगंज के बैठाखाल क्षेत्र में घटी है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में कम से कम नौ व्यक्तियों की मौत हो गई है. हादसे में मरने वालों में से एक व्यक्ति का शव करीमगंज सिविल हॉस्पिटल में पहुंचा दिया गया है. वहीं, हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया. हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है
Related Articles

August 19, 2026
3
Chinese Incursion in Arunachal Pradesh: अरुणाचल में 60 किमी अंदर घुसा चीन? सरकार ने वायरल दावों का बताया सच

August 19, 2026
2

