लखनऊ । मायावती की मां रामरती देवी के 13 नवंबर को निधन पर शोक जताने वाली उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके घर पर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लखनऊ में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के घर का रुख किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में राजभवन के निकलकर माल एवेन्यू में बसपा मुखिया के आवास पर जाकर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मायावती से लखनऊ में उनके आवास भेंटकर उनकी मां के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम भी जाना। गौरतलब है कि 14 नवंब को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरती का नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती यह सूचना मिलने के बाद बेहद उदास हो गई और मां के अंतिम दर्शन करने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गई।
Related Articles

October 16, 2026
1
Prayagraj: पचखरा में मां दुर्गा की आराधना का 15वां वर्ष, नवरात्र पर भक्ति में डूबे ग्रामीण; 19 अक्टूबर को विशाल भंडारा

October 16, 2026
0

