बॉलीवुड एक्ट्रेस और अमृता-सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अफनी आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर लाइमलाइट में है. फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस बीच एक्ट्रेस का इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी पर बात की सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह से काफी क्लोज हैं. दोनों अक्सर साथ में ट्रिप पर जाते है. अब एक्ट्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया वो अपनी मां के साथ पूरी जिंदगी रहना चाहती है सारा से जब पूछा गया कि, क्या आपने कभी बेड़ियों को तोड़ने और खुद कुछ करने की ललक महसूस की है? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने शानदार जवाब दिया एक्ट्रेस सारा अली खान इसपर कहती हैं, बिल्कुल नहीं मैं किसी ऐसे व्यक्ति से शादी भी करूंगी जो मेरी मां के साथ रह सकें.मैं उसे कभी नहीं छोड़ने वाली मजाक के अलावा, मेरी मां बहुत लिबरल महिला है रोजमर्रा की जिंदगी में वह मेरी तीसरी आंख है इससे पहले भी सारा अली खान ने बताया था कि वो अपनी मां के साथ पूरी जिंदगी रहना चाहती हैं एक अन्य इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ हमेशा साथ रहने के बारे में कहा था वहीं, ‘अतरंगी रे’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें एक्ट्रेस के अंदाज ने फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया. उनका स्वैग ट्रेलर में देखते बनता है फिल्म में उनके किरदार का नाम रिंकू है सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस कई मजेदार पोस्ट करती रहती है कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी मल्टीकलर बिकिनी में तसवीरें पोस्ट की थी इन तसवीरों में वो काफी ग्लैमरस और हॉट दिखी थी
Related Articles

August 22, 2026
2
Ramayana Bhojpuri Trailer: यूपी-बिहार में 100 करोड़ की कमाई? फैन-मेड ट्रेलर ने मचाई धूम, मेकर्स से भोजपुरी रिलीज की मांग

August 22, 2026
3

