नई दिल्ली, एजेंसी। देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान राज्यों को जिलों में पॉजिटिव केस, डबलिंग रेट और क्लस्टर पर नजर रखने की सलाह दी गई है. साथ ही राज्यों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है और सभी सावधानियों का पालन करने के लिए कहा गया है। राज्यों को त्योहारों पर स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी गई है। राज्यों से कहा गया है कि फुली वैक्सीनेशन गंभीर स्थिति यहां तक की ओमिक्रॉन और अस्पताल में भर्ती होने से रक्षा कर सकता है। ऐसे में डोर टू डोर वैक्सीनेशन कराया जाए।केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को दिए गए सुझाव के बाद शाम तक कई राज्यों ने अपने यहां सख्त पाबंदियां घोषित कर दीं। खासतौर पर क्रिसमस और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन पर शिकंजा कस दिया गया है। मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अब नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है, जबकि कई राज्यों ने अपने यहां सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं।मध्यप्रदेश सरकार ने 37 दिन बाद दोबारा अपने यहां रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही सरकार ने कहा है कि जिम, कोचिंग, थिएटर, सिनेमा हाल, स्वीमिंग पूल में 18 साल उम्र से ज्यादा के उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी, जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाले सार्वजनिक उत्सव पर रोक लगा दी गई है। DDMA के आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक किसी भी होटल, बार या रेस्टोरेंट में 50 फीसद व्यवस्था को ही मंजूरी होगी।क्रिसमस और नए साल के जश्न के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए प्रदेश में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा संक्रमण को मात देने के लिए सजगता के साथ सतर्कता जरूरी है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सिनेमाघर, होटल, कैफे व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिक सतर्कता बरती जाएगी। क्रिसमस और नए साल के जश्न में आयोजित होने वाली पार्टियों में कोविड प्रोटोकाल, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य होगा। कोरोना के डेल्टा व ओमिक्रान वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी डीएम को अलर्ट जारी किया जा चुका है।
Related Articles

September 16, 2026
1
Healthy Diet: हर दिन खाते हैं पैकेट वाला खाना? ये आसान बदलाव बचा सकते हैं आपकी सेहत

September 14, 2026
1

