प्रयागराज। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर अब बच्चों को खेलने के लिए खिलौने भी मिलेंगे। इससे केंद्र की तरफ बच्चों का आकर्षण बढेगा और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। प्रयागराज में इसकी शुरूआत भी हो रही है। यमुनापार के 15 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बच्चे खिलौने से खेल सकेंगे। प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री ने 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खिलौना साइकिल, बर्तन, ब्लैक बोर्ड आदि वितरित किया। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूछा कि इस खिलौने से क्या फायदा होगा तो उन्होंने बताया कि इससे आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों की संख्या बढेगी। बच्चों को खेलने के लिए खिलौने मिलेंगे तो उनका मन केंद्र पर लगेगा। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर तरीके से संचालित करने, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, धात्री महिलाओं का ध्यान रखने आदि की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सलाह दी।डीपीओ मनोज राव ने खिलौने की सूची का एक प्रमाण पत्र भी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान विकास भवन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, संजीता सिंह, अपर्णा मिश्रा, कुसुम साहू, विभा देवी, सुनीता देवी, उमा सिंह, सरिता जायसवाल, मीना कुमारी, विकास कुमारी, किरण देवी, कंचन देवी, कुसुम कली आदि उपस्थित रहीं।
Related Articles

March 5, 2026
10
Nitish Kumar Political News: नीतीश कुमार चले दिल्ली… राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह भी रहे मौजूद

February 17, 2026
10

