मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म फोन भूत के स्पेशल गाने के लिए रिहर्सल शुरू कर दी है। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के चलते सभी फिल्म की शूटिंग को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया था। अब कोविड के मामलों में गिरावट दर्ज होने के बाद कैटरीना कैफ ने फोन भूत के सॉन्ग की शूटिंग के लिए रिहर्सल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कैटरीना ने फोन भूत के एक सॉन्ग के लिए यश राज स्टूडियों में रिहर्सल शुरू कर दी है। इस स्पेशल सॉन्ग में कैटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। इस गाने को गणेश हेगडे द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा।
Related Articles

October 22, 2026
6
bhuvneshwar kumar: 4 साल बाद मैदान पर लौटेंगे भुवनेश्वर कुमार, NZ के खिलाफ पहले टी20 में दांव पर लगे हैं 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड!

September 17, 2026
6

