नई दिल्ली । देश में कोरोना की तीसरी लहर अब खत्म होने की ओर है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में हो रही लगातार गिरावट से इसके संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, मृतकों की संख्या में हो रहा इजाफा टेंशन बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,61,386 नए मामले मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 1,67,059 केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान मृतकों की संख्या में बढ़ा इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 1733 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मंगलवार को 1192 मरीजों की मौत हुई थी।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 2,81,109 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस घटकर 16,21,603 हो गए हैं। वहीं, डेली पाजिटिविटी रेट भी घटकर 9.26% पहुंच गया है। अब तक कोरोना से 3,95,11,307 लोग ठीक हो चुके हैं।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,42,793 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 73,24,39,986 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Related Articles

November 2, 2026
1
Ram Mandir Donation Case: चढ़ावे की कथित हेराफेरी पर SC में सुनवाई खत्म, SIT की चार्जशीट के बाद याचिकाओं का निपटारा

November 2, 2026
0

