नई दिल्ली । पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने शनिवार को कहा कि सभी यूरोपीय देश यूक्रेन की मदद के लिए एक जुट हैं। उन्होंने कहा कि कीव की रूस के साथ युद्ध के बीच हम हथियारों समेत मानवीय सहायता से यूक्रेन की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक खास बातचीत में, एडम बुराकोव्स्की ने यूक्रेन में रूस द्वारा सैन्य कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ‘पोलैंड यूक्रेन के साथ है, साथ ही अन्य यूरोपीय देश भी रूस के साथ लड़ाई में यूक्रेन को हथियार पहुंचाकर उसकी मदद कर रहे हैं। यूक्रेन एक शांतिपूर्ण देश है और मुझे यकीन है कि कीव मास्को की आक्रामकता का विरोध करता रहेगा।बुराकोव्स्की ने कहा कि रूस अपने सैन्य बल का इस्तेमाल करके यूक्रेन में लोगों को निशाना बना रहा है। रूसी सेना यूक्रेन के लोगों पर हमला कर रही है। वहीं यूक्रेन अपनी रक्षा के लिए लड़ रहा है। नाटो देशों समेत पोलैंड रूस की कड़ी निंदा करता है। यूक्रेन के साथ युद्ध की परिस्थितियों को देखते हुए, यूरोपीय संघ ने रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह पूछे जाने पर कि भारत ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव से परहेज क्यों किया। तो बुराकोव्स्की ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है और वह स्वयं अपने फैसले ले सकता है। उन्होंने कहा कि पोलैंड भारतीयों सहित रूसी कार्रवाई से पीड़ित नागरिकों के लिए अपनी धरती पर शरणार्थियों का स्वागत कर रहा है।
Related Articles

September 24, 2026
3
kandahar attack: अफगानिस्तान में फिर गरजे पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, कंधार समेत 10 ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

September 24, 2026
2

