83 की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग पर दीपिका पादुकोण ने दिखाया अपना अलग अंदाज

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। उनकी यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं बुधवार को मेकर्स ने फिल्म 83 की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। 83 की स्पेशल स्क्रीनिंग बॉलीवुड के कई सितारों ने भी हिस्सा लिया। इनमें दीपिका पादुकोण और मशहूर पंजाबी सिंगर हार्डी संधू का नाम भी शामिल है। फिल्म 83 की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर दीपिका पादुकोण और हार्डी संधू ने एक-दूसरे के साथ डांस भी किया है। दरअसल सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने फिल्म 83 की स्पेशल स्क्रीनिंग की जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें से एक वीडियो दीपिका पादुकोण और हार्डी संधू का भी है। बात करें फिल्म 83 की तो इसकी कहानी 1983 के क्रिकेट विश्व कप की जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, ​​शाकिब सलीम, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन और जतिन सरना मुख्य भूमिका में हैं। दीपिका फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं।

Related Articles