शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा है कि देश मे यूपीए सरकार में 400 रुपए का गैस सिलेंडर मिलने पर हाय तौबा करने वाले भाजपा नेताओं की आज 1100 रुपए में जुबान बंद है। उन्होंने कहा है कि देश में भाजपा नेताओं की इस अंदभक्ति ने लोगों के जीवन में अंधेरा कर दिया है।उन्होंने कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की नीतियों का ही परिणाम है जो लोगों को भुगतना पड़ रहा है। देश में कच्चे तेल के मूल्यों में भारी कमी के बावजूद केंद्र सरकार इसके मूल्यों में कोई कमी नहीं कर रही है। साफ है कि सरकार तेल कंपनियों को लाभ देने के लिए और अपना खजाना भरने के लिए तेल के मूल्यों में कमी नहीं कर रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को न तो उन्हें बागबानों की ही कोई चिंता है, न ही किसानों की। उन्होंने सरकार से किसानों बागबानों के लिए कोई आर्थिक पैकेज देने की मांग करते हुए कहा है कि किसानों, बागबानों के कृषि ऋणों से राहत देते हुए इसे माफ किया जाना चाहिए। प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों बागबानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार जनमत खो चुकी है। अब प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सिफारिश करनी चाहिए।
Related Articles

September 16, 2026
3
Saharanpur News: इकरा हसन ने मस्जिद गिराए जाने पर उठाए सवाल, कहा- कानूनी लड़ाई जारी रहेगी

September 16, 2026
1
Politics: ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा के ‘मिसाइल’ बयान पर किया पलटवार, बोले- हिम्मत है तो काजी कैंप पर गिराकर बताओ

September 15, 2026
2
