यूपी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में सामने आए 840 नए केस

लखनऊ। यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 840 नए मरीज मिले और 5 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 4478 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा केस लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में सामने आए है। इन तीन जिलों में 2240 केस एक्टिव है।

24 घंटे में लखनऊ में 165 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 1082) हैं। वही गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में 110 पॉजिटिव मरीज (एक्टिव केस – 705) और गाजियाबाद में 82 (एक्टिव केस 453) मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 47 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 195), वाराणसी में 26 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 128) मिले हैं। कानपुर नगर में 31 पॉजिटिव केस ( एक्टिव केस – 137), प्रयागराज में 14 (एक्टिव केस – 87) और रायबरेली में 28 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 107), आगरा में 11 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस – 63) सामने आए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 19 दिन के अंदर 8537 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। वही कोरोना के एक्टिव केस 352 से बढ़कर 4478 हो गए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह हैं कि इस दौरान अब तक 18 मौतें भी हो चुकी हैं। डॉक्टरों की माने तो इनमें से ज्यादातर मौत पहले से गंभीर बीमारी की चपेट में रहे लोगों की हुई हैं।

Related Articles