भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में एमपी के यह दिग्गज शामिल

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा गुरुवार को कर दी है। जिसमें मध्यप्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित पदेन सदस्यों की नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा की गई है।


मध्यप्रदेश से यह नाम शामिल
राष्ट्रीय कार्यसमिति के कुल 80 सदस्यों में मध्यप्रदेश से सांसद नरेंद्रसिंह तोमर, डॉ वीरेंद्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधायक नरोत्तम मिश्रा का नाम शामिल है। वहीं राष्ट्रीय पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महामंत्री की सूची में मध्यप्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय मंत्री सांसद ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सांसद सुधीर गुप्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य में सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, सांसद संध्या राय, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष युवा मोर्चा में एससी मोर्चा में मध्यप्रदेश से लालसिंह आर्या, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, संसद में मुख्य सचेतक सांसद राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष में सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री में सुहास भगत, हितानंद शर्मा, संघटक में भोपाल से भगवत शरण माथुर, प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी में पी मुरलीधर राव, पंकजा मुंडे के नाम शामिल हैं।

Related Articles