कैप्‍टन अमरिंदर बनाएंगे नई पार्टी

किसान आंदोलन समाप्‍त कराने को हुए सक्रिय

चंडीगढ़, एजेसी : पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह अपनी नई पार्टी बनाने का एलान करने के बाद अब कृषि कानूनों के मामले व किसान आंदोलन को समाप्‍त करने के लिए सक्रिय हो गए हैंं। वह कल इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। उनके साथ 20-25 लोगों का शिष्‍टमंंडल भी होगा। इसके साथ ही उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में उन्‍होंंने अपनी नई पार्टी के गठन का एलान किया, लेकिन कहा कि नाम और चुनाव चिह्न के बारे में बाद में बताएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग में आवेदन कर किया है और उसकी क्लियरेंंस मिलने के बाद नाम व चुनाव निशान के बारे में बता देंगे।  उनकी पार्टी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए दूसरे दलोंं के साथ गठबंधन करेंगे या खुद अपनी पार्टी की बदौलत लड़ेंगे। उन्‍होंने कहा कि नवजाेत सिंह सिद्धू जहां से सभी चुनाव लड़ें हम उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Related Articles