नयी दिल्ली : पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद कांग्रेस और भाजपा में घमासान छिड़ गया है। पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे लेकर सरकार और भाजपा को घेरा, फिर भाजपा की तरफ से संबित पात्रा ने पलटवार किया। उन्होंने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह बार-बार झूठ दोहराते हैं। पात्रा ने कहा, आज सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय को लेकर राहुल गांधी ने फिर उन्हीं शब्दों का उच्चारण किया, जो वो हमेशा करते हैं। भ्रम और राहुल गांधी का गहरा रिश्ता रहा है। झूठ बोलना, भ्रम फैलाना ये राहुल गांधी की आदत रही है। पात्रा ने कहा कि सरकार के हलफनामे के मुताबिक, विशेषज्ञ कमेटी इस मामले की जांच करेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज ये कमेटी बनी है और मामले की जांच करेगी। भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरी तरह विश्वास रखती है।
Related Articles

September 30, 2026
0
Election Commission Controversy: खरगे ने चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल, SIR से EVM तक INDIA ब्लॉक ने रखीं ये मांगें

September 30, 2026
0

