कुछ ही देर में हो सकती है आर्यन की रिहाई

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद शाहरुख के बेटे आर्यन खान का बेल आर्डर शुक्रवार दोपहर जारी हो गया। आर्डर की कापी सेशन कोर्ट पहुंच गई है। कुछ ही देर में यहां से आर्यन की रिहाई के लिए एक आदेश जारी होगा। ये आदेश जेल प्रबंधन के पास पहुंचाया जाएगा। इस बीच, आर्यन के वकील उनकी रिहाई को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सेशन कोर्ट पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि कुछ ही देर में आर्यन खान की रिहाई हो सकती है।आर्यन खान को अदालत ने कई शर्तों के साथ जमानत दी है।

आर्यन कोर्ट की इजाजत के ब‍िना देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं। उन्‍हें एनडीपीएस कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। हर शुक्रवार को मामले में जांच चल रही है इसलिए वह केस से जुड़े गवाहों से कोई बात नहीं कर सकते। वह गवाहों को या जांच को प्रभावित नहीं करेंगे। केस के सह-आरोपियों से भी आर्यन को मिलने या बात करने की मनाही है।

Related Articles