विकास को पहले सियासी चश्मे से देखा जाता था : मोदी

नयी दिल्ली ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए त्रिपुरा के 1.47 लाख से भी ज्यादा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण की पहली किश्त जारी कर दी है। इसके तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 700 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की रकम सीधे जमा की गई है।इस मौके पर प्रधानमंत्री ने विपक्ष और पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘देश के समग्र विकास को टुकड़ों में देखा जाता था, सियासी चश्मे से देखा जाता था। इसलिए हमारा पूर्वोत्तर खुद को उपेक्षित महसूस करता था।

विकास को अब देश की एकता और अखंडता का पर्याय माना जाता है। पहले नीतियां बंद कमरों में बनती थीं। अब दिल्ली के हिसाब से ही नहीं बल्कि यहां की जरूरत के हिसाब से नीतियां बनती हैं। पक्के मकान को लेकर कुछ नियम त्रिपुरा के लाखों परिवारों के सामने बाधा बन रहे थे, लेकिन सरकार ने त्रिपुरा की भौगोलिक परिस्थितियों को समझा। उसके हिसाब से नीतियां बनाईं। मोदी ने कहा कि अब अगरतला और दिल्ली दोनों एक साथ मिलकर त्रिपुरा के विकास के लिए नीतियों बनाते हैं, मेहनत करते हैं और परिणाम लेकर आते हैं। आप देखिए बीते 4 वर्षों में त्रिपुरा के गांवों में करीब 50 हजार परिवारों को पीएम-आवास योजना के तहत पक्के घर बनाकर दिए जा चुके हैं। करीब 1.60 लाख नए घरों की स्वीकृति दी गई है। करीब 1.5 लाख परिवारों को आज पहली किश्त भी जारी हो गई वो भी एक साथ, एक बटन दबाकर।मोदी ने कहा कि 15 नवंबर को हर साल भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यानी कल का दिन पूरे हिंदुस्तान के हर कोने में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Related Articles