लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने भाषणों में छल, कपट व धोखे के दलदल में केवल झूठ का फूल खिला रही है। किसानों की आय दोगुनी तो नहीं लेकिन महंगाई जरूर दोगुनी हो गई है। आम जनता इस वक़्त हर तरफ से मेह्गाई की मार घेल रही है जनता आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, बेरोजगारी बढ़ रही है व आम लोगों के साथ अन्याय व उत्पीडऩ हो रहा है। इस सरकार में मंत्री दूसरे मंत्री व अधिकारी दूसरे अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सरकार लगातार चीजें बेच रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दूसरे दलों का सहयोग सपा को मिल रहा है उससे तय है कि आने वाले समय में सपा की सरकार बनने जा रही है।
Related Articles

August 23, 2026
1
Rajasthan Government School Construction: राजस्थान सरकार ने मानी स्कूल निर्माण की मांग, फिर भी नहीं थमे आशुतोष रांका; बोले- गिरफ्तारी तक जारी रहेगा आंदोलन

August 23, 2026
1

