नई दिल्ली। नौसेना दिवस के मौके पर देश की समुद्री सीमा की रक्षा करने वाले जवानों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि हमें देश सेवा में भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है। हमारी नौसेना के जवान प्राकृतिक आपदाओं जैसी संकट की स्थिति को कम करने में हमेशा सबसे आगे रहे हैं। आपको बता दें कि हर वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस का आयोजन किया जाता है। आपको बता दें कि नौसेना दिवस से एक दिन पूर्व ही भारतीय नौसेना प्रमुख के तौर पर एडमिरल हरि कुमार ने पहली बार प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारतीय नौसेना के लिए अगले दस वर्ष काफी अहम होंगे। इन दस वर्षों में भारतीय नौसेना के पास नए युद्धपोत और सबमरीन होंगी। इसके अलावा उन्होंने चीन की नौसेना की बढ़ती ताकत से संबंधित सवाल के जवाब में कहा था कि देश की नौसेना के लिए 39 युद्धपोत और सबमरीन का निर्माण हो रहा है। उनके मुताबिक इनका निर्माण मेक इन इंडिया के तहत किया जा रहा है जो देश को आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ाता है। इस मौक पर उन्होंने डिपार्टमेंट आफ मिलिट्री अफेयर्स के गठन की भी बात कही। उनका कहना था कि ये देश की आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा मिलिट्री सुधार होगा। उन्होंने कहा कि देश में सीडीएस के पद का गठन भी इस दिशा में एक अहम कड़ी थी। इससे जहां ब्यूरोक्रेसी के चैनल कम होंगे वहीं फैसले अधिक तेजी के साथ लिए जा सकेंगे, जो देश के लिए काफी अहम होंगे।
Related Articles

August 22, 2026
0
Telangana: तेलंगाना में फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल, रिएक्टर फटने से मचा हड़कंप

August 22, 2026
3

