लखनऊ । पशु प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। निस्वार्थ भाव से कई ऐसे भी लोग हैं जो पूज्य गाय की सेवा करते हैं। किसान भी गाय का पालन करते हैं। किसान गोशालाओं से गायों को अपने घरों पर ले जाकर पालें। इसके लिए पशुपालन विभाग जागरुकता अभियान चलाएगा। प्रयागराज में किसानों को जागरूक करने केे लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्पेशल टीम गठित की जाएगी। घर पर गाय ले जाकर पालने वाले किसानों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। एक गाय के लिए 900 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।गोशालाओं में बेसहारा गायों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सहभागिता योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत गोशाला से एक किसान चार गाय अपने घर ले जा कर पाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें 3600 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। पिछले वर्ष योजना के तहत जिले में 2868 गायों को देने का लक्ष्य निर्धारित था। इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाते हुए 5095 कर दिया गया है।
Related Articles

November 2, 2026
0
Punjab Politics: पंजाब में चुनाव से पहले AAP को झटका! विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- राजनीति से खत्म किया ‘माई-बाप कल्चर

November 2, 2026
1

