मानसा, चंडीगढ़। पंजाब में मानसा की एक अदालत ने बुधवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में प्रमुख आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पंजाब पुलिस ने कल दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और कड़ी सुरक्षा में मानसा ले आने के बाद आज तडक़े मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। रिमांड मिलने के बाद बिश्नोई को मोहाली ले जाया गया है, जहां गैंगस्टर विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ) उससे पूछताछ करेगी। पूछताछ का उद्देश्य हत्याकांड की साजिश एवं असल मकसद का पता लगाना है। शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला 29 मई को शाम करीब 4:30 बजे पड़ोसी गुरविन्दर सिंह और चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह के साथ मानसा जिले के जवाहरके गांव में अपने घर से निकले थे। कुछ ही दूरी पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता मुहैया करवाने, रेकी करने और पनाह देने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें चरणदीप सिंह उर्फ चेतन ( निवासी बलराम नगर), संदीप सिंह उर्फ केकड़ा (सिरसा, हरियाणा), मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना (तलवंडी साबो, बठिंडा), मनप्रीत भाऊ निवासी ढैपयी (फरीदकोट), सारज मिंटू (गांव दोदे कलसिया, अमृतसर), प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी (तख्त- मल, हरियाणा), मोनू डागर (गाँव रेवली, सोनीपत हरियाणा), पवन बिश्नोई और नसीब (फतेहाबाद, हरियाणा) शामिल हैं।
Related Articles

November 3, 2026
1
Delhi Police News: दिल्ली पुलिस में बड़ी कार्रवाई, ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित; PHQ प्रदर्शन में थे सक्रिय

November 2, 2026
0

