मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो इंफोटेक लिमिटेड में मैनेजमेंट लेवल पर बड़ा फेरबदल हुआ है। मार्केट रेगुलेटरी सेबी को दी गई जानकारी में रिलायंस जियो ने बताया कि 27 जून 2022 को बोर्ड की मीटिंग रखी गई थी। मीटिंग में रिलायंस जियो के बोर्ड ने आकाश अंबानी को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। मुकेश अंबानी ने 27 जून से प्रभावी कंपनी के निदेशक के रूप में इस्तीफा दे दिया है।पंकज मोहन पवार 27 जून से कंपनी के प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे। अगले पांच साल तक पंकज मोहन मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर रहेंगे। रामिंदर सिंह गुजराल और के.वी. चौधरी, कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किए गए हैं। सेबी को दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के निदेशक के रूप में मुकेश डी. अंबानी ने 27 जून, 2022 से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चैयरमैन के रूप में आकाश एम. अंबानी को Non-Executive Director की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।बता दें कि रिलायंस जियो मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी है। Jio Platforms, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। कंपनी की स्थापना साल 2019 में हुई थी। BSE पर आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2,529.00 रुपये पर बंद हुए हैं, जो कल के बंद भाव से 1.49 फीसदी ज्यादा है। एनएसई पर यह शेयर1.50% चढ़कर ₹2530.00 प्रति शेयर पर बंद हुआ।
Related Articles

October 21, 2026
1
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, कोर्ट ने पूछा- किस संगठन से जुड़े हैं?

October 21, 2026
0

