उदयपुर। नुपूर शर्मा के बयान के समर्थन करने पर कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या करने वालों ने उदयपुर के सापेटिया स्थित एसके इंजीनियर्स के यहां बैठकर वीडियो बनाया था। गुरुवार सुबह एनआईए और एसआईटी की टीम दोनों हत्यारों को लेकर सापेटिया स्थित फैक्ट्री पर पहुंची और वहां से हत्या में उपयोग लिए हथियार बरामद किए। इस मामले में फैक्ट्री मालिक शोएब से पूछताछ की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार कन्हैयालाल दर्जी की हत्या के बाद हत्यारे मोहम्मद गौस और रियाज बाइक के जरिए सापेटिया में एसके इंजीनियर्स नामक फैक्ट्री पर पहुंचे तथा वहां बैठकर उन्होने वीडियो बनाया और वायरल किया। यहीं उन्होंने हत्या में उपयोग लिए हथियार रखे थे। जिसके बाद वह राजसमंद के भीम कस्बे में पकड़े गए। एनआईए और एसआईटी की टीम भीम में ही उनसे पूछताछ कर रही थी। जहां पता चला कि उन्होंने उदयपुर के सापेटिया की फैक्ट्री में बैठकर वीडियो वायरल किए जाने की बात कही थी। जिसके बाद एनआईए और एसआइटी की टीम दोनों हत्यारों को लेकर सापेटिया आई और एसके इंजीनियर्स के यहां छापेमारी की कार्रवाई की। वहां से हत्या में लिए हथियारों के अलावा अन्य हथियार भी बरामद हुए। पता चला है कि यह फैक्ट्री शोएब मलिक की है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Related Articles

October 21, 2026
1
Delhi Pollution: दिल्ली में बिगड़ी हवा, GRAP-1 के तहत पाबंदियां लागू; AQI 233 दर्ज

October 21, 2026
1

