प्रयागराज। पीक टाइम गुजरने के बावजूद जनपद में लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में मरीज मिले। सोमवार को 23 लोग डेंगू बुखार से पीड़ित मिले थे जबकि मंगलवार को यह संख्या दोगुनी से ज्यादा 47 हो गई। डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों के सबसे बड़े हमले ने मलेरिया विभाग के दावे और सतर्कता की पोल खोल दी। यह डेंगू का जिले में पीक पर पहुंचना है जबकि पीक की अवधि कुछ दिन पहले थी। मलेरिया विभाग इस बात पर संतोष कर रहा है कि डेंगू की स्थिति साल 2019 के मुकाबले अभी काफी कम है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में मची लूट के चलते सरकारी अस्पतालों के डेंगू वार्ड मरीजों से फुल हो चुके हैं। घरों में भी अब सतर्कता की बेहद जरूरत है।
Related Articles

October 18, 2026
1
Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव की नई रणनीति, जिलों की समस्याओं के हिसाब से बनेगा घोषणा पत्र

October 18, 2026
2

