जम्मू। श्रीनगर के रामबाग इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। मुठभेड़ हालांकि बंद हो गई है, लेकिन सुरक्षा बलों का आपरेशन अभी जारी है। श्रीनगर के आइजी विजय कुमार ने तीन आतंकी मारे जाने की पुष्टि की है। राहत की बात यह है कि सुरक्षा बलों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को राजबाग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने तुरंत सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान इलाके में छेड़ दिया। सुरक्षा बलों का घेरा मजबूत होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते मुठभेड़ तेज हो गई। मुठभेड़ स्थल की ओर आम लोगों की आवाजाही बंद कर आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया। शाम जब आतंकियों की ओर से काफी देर तक फायरिंग नहीं हुई तो सुरक्षा बलों ने उस जगह की तलाशी ली। इस दौरान वहां से तीन आतंकियों के शव बरामद हुए।
Related Articles

August 19, 2026
1
Ram Mandir Chadhawa Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में महिपाल सिंह का बड़ा दावा, चंपतराय को क्लीन चिट देने की तैयारी का लगाया आरोप

August 19, 2026
2

