शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार दोपहर को दिल्ली रवाना होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का शनिवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। पांच दिसंबर को सुबह 8:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ रन फार हिमाचल मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह आयोजन हिमाचल के 50 साल पूरे होने पर हो रहे हैं। सालभर से इन कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। दिल्ली में मैराथन को हरी झंडी देने के बाद बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। बताया जा रहा है आज शाम को सीएम जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
Related Articles

October 17, 2026
0
Uttarakhand News: रेखा आर्या पर ₹210 करोड़ की संपत्ति जुटाने का आरोप, पति पप्पू गिरधारी बोले- 17 साल तक दिया साथ

October 17, 2026
2

