नई दिल्ली । अपने खर्चों और वित्तीय जरूरतों को सही से मैनेज करने के लिए बचत करना बहुत जरूरी होता है। आप अपने बचत के पैसों को सही जगह इनवेस्ट करके उससे अच्छी कमाई और बेहतर रिटर्न भी हासिल कर सकते हैं। कई सारे लोग निवेश से जुड़े जोखिमों को देखते हुए अपना पैसा इनवेस्ट नहीं करना चाहते हैं। अगर आप अपने निवेश पर गारंटीड रिटर्न के साथ कम जोखिम वाली योजना में निवेश करना चाहते हैं तो, आप इंडिया पोस्ट की मंथली इनकम स्कीम योजना का लाभ ले सकते हैं। यह एक कम जोखिम वाली निवेश योजना है, जिसमें आपको हर महीने ब्याज के तौर पर कमाई होती रहती है। डाकघर की यह स्कीम ऐसे व्यक्तियों के लिए है जिन्हें एक बार निवेश के बाद नियमित तौर पर आय की जरूरत होती है। सरकारी स्कीम होने की वजह से पोस्ट ऑफिस की इस योजना को काफी बेहतर माना जाता है। आइये जानते हैं इस योजना से जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में। इंडिया पोस्ट की इस योजना में कोई भी वयस्क भारतीय व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है। डाकघर की इस स्कीम के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा तीन ही वयस्क व्यक्तियों का ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है। किसी नाबालिग के नाम पर उसके अभिभावक द्वारा इस योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। डाकघर की इस योजना में, नाबालिग के नाम पर खोले गए अकाउंट की लिमिट किसी व्यक्ति के द्वारा किए गए निवेश की लिमिट से अलग होती है कोई भी व्यक्ति डाकघर की इस योजना में 100 रुपये के गुणक के रूप में निवेश कर सकता है। एक अकेले व्यक्ति के तौर पर पोस्ट ऑफिस की इस योजना के अंदर ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। अगर आप इसमें संयुक्त रूप से निवेश करते हैं तो, इस स्कीम में नौ लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। ज्वाइंट होल्डर होने पर दोनों की बराबर की हिस्सेदारी मिलती है।
Related Articles

July 19, 2026
4
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

February 5, 2026
13

