हिमांचल। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वह जल्द स्वस्थ्य होकर हिमाचल लौट आएंगे। देवी-देवताओं के आशीर्वाद और प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं से उन्हें इसकी प्रेरणा मिल रही है। वह जल्द ही प्रदेशवासियों की सेवा में दोबारा जुटना चाहते हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट में कही है। मुंख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे यह ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा कि एम्स दिल्ली में दाखिल होने के बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों की वजह से एम्स दिल्ली में दाखिल हैं और चिकित्सक उनकी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के संदेश उन्हें लगातार मिल रहे हैं। गौर रहे कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सीने में दर्द की शिकायत के बाद आईजीएमसी आए थे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें एम्स में उपचार की सलाह दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए और वे शुक्रवार दोपहर को एम्स रवाना हो गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एम्स चले गए और अब यहां उनका उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री की तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद और प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं से वह जल्द ही ठीक होकर कार्यभार संभाल लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सेवा में जल्द जुटेंगे।
Related Articles

September 15, 2026
2
Rajasthan Civic Elections: CM के प्रभाव वाले इलाके में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा

September 15, 2026
3

