कीव। यूक्रेन से जंग की आशंकाओं के बीच रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ परमाणु अभ्यास शुरू कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह आदेश दिया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सैन्य अभ्यास की पुष्टि कर दी है। इस पर अमरीकी रक्षा प्रमुख लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूके्रन पर हमला करने के लिए रूसी सैनिक तैयार हैं। एक तरफ जहां दोनों देशों के नेता बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रूस समर्थक अलगाववादी गुट भी यूक्रेन में धमाके करने लगा है। यूक्रेन की सेना का आरोप है कि पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर के उत्तर में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। यूक्रेनी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में 66 मामलों के बाद सुबह पूर्वी यूक्रेन में रूसी समर्थक अलगाववादियों द्वारा 12 संघर्ष विराम उल्लंघन दर्ज किए हैं।रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस समर्थक अलगाववादी नेता ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूस समर्थक अलगाववादी सरकार के प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने एक बयान जारी कर सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन की सेना उनके इलाके में बड़े पैमाने पर गोलाबारी कर रही है। वहीं, अलगाववादियों की गोलाबारी में एक यूक्रेनी सैनिक के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन की सेना ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों ने गोलाबारी की जिसमें एक सैनिक मारा गया है। सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि अलगाववादियों ने 20 से अधिक बस्तियों पर गोलियां चलाईं और रॉकेट दागे। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में कथित रूस समर्थित अलगाववादियों ने एक कार को निशाना बनाया था। एक गैस पाइप लाइन को भी विस्फोट कर उड़ा दिया था। इन दोनों ब्लास्ट को रूस से युद्ध के ट्रेलर के रूप में देखा जा रहा है। यूक्रेन ने जहां हमले के लिए रूस को जिम्मेदार बताया है, तो वहीं रूस ने इसे यूक्रेन की साजिश करार दिया है।
Related Articles

September 15, 2026
2
India US Relations: अमेरिकी प्रतिबंध बिल में भारत की एंट्री! रूस से कारोबार पर 100% शुल्क का प्रस्ताव चर्चा में

September 14, 2026
5

