नई दिल्ली, एजेंसी। राजस्थान और गुजरात पर प्रति चक्रवात अब भी मौजूद है। जिस स्थान पर यह चक्रवात बना हुआ है, वहां तापमान काफी बढ़ा हुआ है। इस वजह से गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं से पूरे मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र के सौराष्ट्र, कच्छ और कोंकण और राजस्थान एवं तटीय कर्नाटक में लू चलने की चेतावनी। दिल्ली एनसीआर में तापमान में इसी सप्ताह और वृद्धि होने के आसार। मंगलवार को दिन भर खिली रहेगी तेज धूप, 34 डिग्री तक जा सकता तापमान। शनिवार तक अधिकतम 36 जबकि न्यूनतम 18 डिग्री पहुंच जाने का पूर्वानुमान। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तापमान के तेजी से बढ़ने के साथ ही किसी भी समय लू के थपेड़े लग सकते हैं। 15 और 16 मार्च को मुंबई सहित ठाणे, रायगड, पालघर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में हीट वेव (लू) के असर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने 15 मार्च को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 16 मार्च को इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए दोनों दिनों में येलो अलर्ट रहेगा।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ते-बढ़ते 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों तक इसमें और अधिक इजाफा होगा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी का स्तर 37 से 94 प्रतिशत बना हुआ है। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। गर्मी और तीव्र होगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस पर रह सकता है।
Related Articles

September 20, 2026
5
Potato Storage: कटे हुए आलू को काला होने से रोकना है? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स

September 18, 2026
4
Health: जब शरीर की रक्षा करने वाला सिस्टम ही बने दुश्मन, पहचानें ये जरूरी लक्षण

September 16, 2026
6
