नई दिल्ली । देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम दिन भर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ गई है। आज कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए हैं। इस प्रदर्शन कांग्रेस के बड़े नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए हैं।प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 9 गुना बढ़ चुके हैं और सरकार हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रण में लाया जाए। कांग्रेस नेता ने साथ ही कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।प्रदर्शन के दोरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही सरकार की मंशा को लेकर संदेह जताया था। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ अब पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। वहीं वहां मौजूद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते ही दामों में बढ़ोतरी नहीं हो रही थी और जनता को हमने पहले ही बता दिया था।
Related Articles

November 4, 2026
1
Uttar Pradesh: आर. बी. थापा और ललित रायजादा के निधन पर विधानसभा मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित

November 4, 2026
1

