कोरोना वायरस के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंपेन शुरू किया है, जिसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ का भारी समर्थन मिल रहा है। सलमान ख़ान समेत कई सेलेब्स ने इस कैंपेन के तहत ट्वीट करके सामाजिक दूरी बनाये रखने और मास्क पहनने की अपील की है। कोरोना वायरस पैनडेमिक ने साल 2020 में बहुत तगड़ा झटका दिया है। फ़िल्म इंडस्ट्री पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ा है। कई लोग बेरोज़गार हो गये। शुरू से ही सभी सेलेब्रिटीज़ कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियानों का हिस्सा बनते रहे हैं। अब एक बार फिर पीएम की अपील पर बॉलीवुड इस अभियान से जुड़ा है। गुरुवार को कई सेलेब्स ने पीएम के ट्वीट को रीट्वीट करके अपना समर्थन जताया। पीएम मोदी के ट्वीट में कहा गया है कि जब तक कोरोना की दवाई का इंतज़ाम नहीं हो जाता, तब तक ढिलाई नहीं बरतनी होगी। सलमान ख़ान ने लिखा- भाइयों, बहनों और मित्रों। इस मुश्किल वक़्त में, सिर्फ़ तीन चीज़ें कीजिए- 6 फुट की दूरी, मास्क पहनो और हाथों को धोकर सैनिटाइज़ करो। आइए, पीएम मोदी के कोविड के ख़िलाफ़ जन आंदोलन को लागू करें।
Related Articles

September 16, 2026
2
अनंत अंबानी ने किया वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला को दीं 25 इलेक्ट्रिक बसें

September 16, 2026
2
