समुद्र किनारे लेटे हुए दिशा पाटनी की अपने बोल्ड अंदाज से वायरल हुई बिकिनी तस्वीर

मुंबई । बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से दिशा पाटनी अपनी नई बोल्ड तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में दिशा पाटनी समुद्र के किनारे पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

Related Articles