श्रीलंका के अशोक वाटिका का पत्‍थर राम मंदिर में लगेगा

रामलला के दरबार में शिला लेकर पहुंचे श्रीलंका से राजनायिक

अयोध्या। श्रीलंका के राजदूत और दो मंत्री अशोक वाटिका का पत्थर लेकर आज रामलला के दरबार अयोध्या आये अयोध्या में रामलला के दरबार में उन्‍होंने अशोक वाटिका की शिला को समर्पित कर महंत के साथ रामलला की आरती उतारी। इस अवसर पर अयोध्या के प्रमुख संत भी शामिल रहे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, सांसद लल्लू सिंह नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने श्रीलंका के मेहमानों का स्वागत किया। श्रीलंका से आये प्रतिनिधियों में उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा, उच्चायुक्त की पत्‍नी मैडम जेनिफर मोरागोडा, उप उच्चायुक्त नीलुका कडरूगमुवा, मंत्री एच जी यू पुष्पकुमारा, मंत्री काउंसलर जी के जी शरत गोडाकंडा,वरिष्ठ प्रमुख सचिव दीपक नाथानी शामिल हैं।

Related Articles