लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में उनकी भागीदारी से ही सरकार बनेगी। सत्ता परिवर्तन होने के बाद हर वर्ग को न्याय मिलेगा। किसानों की आय बढ़ेगी। नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सपा से गठबंधन के लिए तैयार हैं। वह मंगलवार को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि अवध क्षेत्र और पूर्वांचल में रोजगार के नए साधन विकसित हो। पश्चिम के किसान बड़ी जोत वाले हैं, लेकिन अवध और पूर्वांचल के किसानों लघु एवं सीमांत हैं। ऐसे में इस क्षेत्र के किसानों के लिए अलग से कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। यहां के किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनकी स्थिति के अनुसार रणनीति बनानी होगी। यहां के युवाओं को रोजगार के साधन देने होंगे ताकि वे दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों के मोहताज ना रहें। उन्होेंने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान उनके पास जो भी विभाग रहा, उसके जरिए ग्रामीण विकास में अहम योगदान दिया है। इस क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाकर विकास को गति देने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि जितनी सड़कें बनवाई थीं उससे आगे कोई भी काम नहीं हुआ है। अगली सरकार में शामिल होकर वह इस क्षेत्र में कारखाने शुरू करेंगे ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर ने कहा कि युवाओं को लामबंद होकर लोहियावादियों को सत्ता सौंपनी होगी। युवाओं के दम पर ही प्रसपा का अभियान चल रहा है। वह भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, प्रदेश महासिचव अजय त्रिपाठी मुन्ना, अभिषेक सिंह, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी, हरिशंकर यादव, रंजीत यादव, सऊद खान आदि ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और महासचिव आदित्य यादव अंकुर के नेतृत्व में निकली रथयात्रा लखनऊ के चलकर बाराबंकी, बहराइच होते हुए गोंडा पहुंची। अगले दिन यहां से बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर होते हुए अयोध्या में 14 नवंबर को समाप्त होगी।
Related Articles

September 17, 2026
2
West Bengal Politics: ‘जोड़ा फूल’ पर ममता-ऋतब्रत आमने-सामने, चुनाव आयोग में फिर सुनवाई

September 17, 2026
2

