प्रयागराज में भाजपाई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने में जुटे

प्रयागराज । भाजपा संगठन की तरफ से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रयागराज के भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सदस्‍यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। या यूं कहें कि वे इसके जरिए वह अपनी ताकत भी दिखा रहे हैं। शहर में कृष्णा नगर कीडगंज वार्ड नंबर 14 कोहराना कच्ची सड़क पर भाजपा का सदस्‍यता अभियान चलाया गया। इसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने गर्मजोशी से हिस्सा लिया। लोगों को अपने मोबाइल से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यकर्ताओं के साथ गलियों में घूम कर भाजपा से जुड़ने का आह्वान भी किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कैंप के माध्यम से महानगर के सभी मंडलों में सभी मोर्चा के द्वारा बृहद रूप से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हजारों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles