इंग्लैंड के लिविंगस्टोन सबसे महंगे साढ़े 11 करोड़ में बिके

बंगलूर। 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में ऑलराउंडर्स पर मोटी रकम खर्च हुई है। नीलामी के पहले दिन शनिवार को क्रमश: नौ करोड़ और 3.80 करोड़ रुपए में भारतीय अनकैप्ड ऑलराउंडर्स शाहरुख खान और हरप्रीत बराड़ को खरीदने के बाद पंजाब ङ्क्षकग्स ने रविवार को तीन ऑलराउंडर्स को खरीदा, जिन पर उसने 19.50 करोड़ रुपए खर्च किए। पंजाब ने रविवार को सबसे महंगी 11.50 करोड़ रुपए की बोली लगा कर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिङ्क्षवगस्टोन को टीम में शामिल किया। इसके बाद पंजाब ने ओडिन स्मिथ को छह करोड़ और राज बावा को दो रुपए में खरीदा। चेन्नई में सिंगापुर के आलरांडर टिप डेविड पर 8.25 करोड़ खर्च किए। वहीं, हैदराबाद ने विंडीज के रोमारियो शेफर्ड को पौने आठ करोड़ में अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा शुभम दुबे को चेन्नई ने चार करोड़ में खरीदा, वहीं रोवमैन पावे पौने तीन करोड़ में दिल्ली और डेनियल सैम्स 2.6 करोड़ में मुंबई का हिस्सा बने। एडम माक्ररम सनराइजर्स की टीम में 2.6 करोड़ रुपए में शामिल हुए।

Related Articles