गोरखपुर । गोरखपुर के कचहरी में कानपुर पुलिस के सिपाही से हाथ छुड़ाकर जालसाज फरार हो गया। शोर मचाने पर सुरक्षा में लगे दारोगा व सिपाहियों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपित भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। कानपुर कमिश्नरी के फजलगंज थाने में तैनात दारोगा ने जालसाजी के आरोपित के खिलाफ कैंट थाने में अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।गोरखपुर जिले के बेलीपार के कुसमौल, शिवपुरा निवासी रामजतन चौधरी मसाले का कारोबार करते हैं। एक साल पहले कानपुर के ग्वालटोली में स्थित जनरल मर्चेंट की दुकान चलाने वाली अनुराधा गुप्ता को मसाला की आपूर्ति देने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ले लिए। अनुराधा ने चेक से तीन लाख रुपये का भुगतान रामजतन को कर दिया, लेकिन आपूर्ति नहीं मिली। पुलिस से शिकायत करने पर रामजतन चौधरी ने अनुराधा का हस्ताक्षर युक्त बिल डाक से भेजा। फोन करने पर रामजतन ने बताया कि रुपये मिलने के बाद उन्होंने मसाला भेज दिया था।अनुराधा ने बिल पर फर्जी हस्ताक्षर होने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को देने के साथ ही 10 अप्रैल 2021 को फजलगंज थाने में एसकेएस फूड के प्रोपराइटर रामजतन चौधरी उनके एजेंट सुबोध कुमार और जैनेंद्र शुक्ल के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद सोमवार को फजलगंज थाने से पहुंचे दारोगा उमेश मिश्रा व सिपाही कुलदीप ने रामजतन चौधरी को बेलीपार स्थित घर से गिरफ्तार किया।
Related Articles

May 31, 2026
104
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

