प्रतापगढ़ । 14 जुलाई 2012 को घर में घुसकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रहे शोभनाथ मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शहर के अजीत नगर स्थित निवास पर इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड में दोषियों को सजा के लिए शिक्षकों ने लंबे समय तक बड़ा आंदोलन किया था। बहुचर्चित मुकदमे में बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने अभियुक्त बनाए गए शिक्षक राजेश सिंह और नौशाद को मृत्युदंड जबकि पांच अन्य अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मुकदमे में फैसले का परिवार के लोगों और शिक्षकों को लंबे समय से इंतजार था। इस फैसले से शिक्षकों ने कातिलों को मृत्युदंड और उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर संतोष जाहिर किया है।
Related Articles

August 23, 2026
1
Rajasthan Government School Construction: राजस्थान सरकार ने मानी स्कूल निर्माण की मांग, फिर भी नहीं थमे आशुतोष रांका; बोले- गिरफ्तारी तक जारी रहेगा आंदोलन

August 23, 2026
0

