अयोध्या। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में स्कूल जा रही तीन छात्राओं की मौत हो गई। प्याज लेकर जा रहा ट्रक हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक के नीचे पांच छात्राएं दब गईं, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंच जाने से लोग शांत हो गए। हादसे में ट्रक के खलासी को भी चोटें आईं हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। लोगों का आक्रोश देख उन्हें समझा कर शांत कराया। थाना प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ट्रक चालक को नींद आने से उसका नियंत्रण वाहन से छूट गया। हादसे में मृत छात्राओं की पहचान कर ली गई है। मृतकों में मुमताज नगर निवासी छात्रा सृष्टि कनौजिया, अंजली मौर्या और भीखन पुर निवासी शिवानी पाल शामिल है। सभी शहर के आर्य कन्या स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थीं। घायलों में मुमताज नगर निवासी छात्रा पलक और कोमल शामिल हैं। ट्रक का खलासी भी घायल है, जिसका नाम सलमान है। वह प्रतापगढ़ जिले के कुंडा गोहरौली का रहने वाला है। चालक सुरेश फरार है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
Related Articles

October 31, 2026
0
Punjab Assembly Election 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धुरी से फिर लड़ेंगे CM भगवंत मान; जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी टिकट

October 31, 2026
0

