MBA Admission 2027: मैनेजमेंट की पढ़ाई कर MBA में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2027 को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, फीस जमा करने, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की तारीखों सहित पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए AICTE से संबद्ध और अन्य सहभागी संस्थानों के मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 नवंबर 2026 से शुरू हो चुका है।
परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 दिसंबर 2026 की रात 11:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि में फॉर्म जमा करने पर विलंब शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क भुगतान के लिए 21 दिसंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जो अभ्यर्थी निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 22 से 25 दिसंबर तक 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा।
फरवरी में होगी CMAT 2027 की परीक्षा
NTA के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CMAT 2027 का आयोजन 11 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी 21 जनवरी 2027 को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद 4 फरवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
परीक्षा संपन्न होने के बाद 19 से 21 फरवरी तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया चलेगी। उम्मीदवार निर्धारित अवधि में उत्तरों को लेकर अपनी आपत्तियां भेज सकेंगे। वहीं, परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी 2027 को जारी किए जाने की तारीख तय की गई है।



