प्रयागराज । गवाह को फर्जी ढंग से जेल भेजने के मामले में आखिरकार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। जार्जटाउन थाने में तत्कालीन इंस्पेक्टर हंडिया बृजेश सिंह यादव, जार्जटाउन थाने के दारोगा बलवंत यादव, सीएमपी डिग्री कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव व कई अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। रिपोर्ट दुष्कर्म पीडि़त प्रतियोगी छात्रा की तहरीर पर लिखी गई है। इस पूरे मामले में और कितने लोग शामिल थे, इसका पर्दाफाश भी पुलिस की जांच में होगा। पीडि़ता का आरोप है कि उसने कर्नलगंज थाने में मदन यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद अभियुक्त मदन यादव अपने पद, प्रभाव व गिरोह के सदस्यों के साजिश के तहत उसे और उसके गवाहों, परिवारीजनों पर विभिन्न थानों में फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर सुलह करवाना चाहता है सभी के खिलाफ एससी एसटी, कूटरचना, धोखाधड़ी, साजिश रचने समेत 14 धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। इंस्पेक्टर जार्जटाउन महेश प्रसाद का कहना है कि मुकदमे की जांच की जा रही है।
Related Articles

August 22, 2026
2
Delhi Software Engineer Murder: दिल्ली में खौफनाक वारदात: सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी पर गंभीर आरोप

August 21, 2026
2

