शिमला, हमीरपुर। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को नई दिल्ली में दावा किया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को नया मुख्यमंत्री बना सकती है। सिसोदिया ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली है। बुधवार को मंडी में हुई आम आदमी पार्टी की रैली के बाद भाजपा घबरा गई है। केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल से भाजपा में खौफ है। साढ़े चार साल में जयराम सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। भाजपा को हिमाचल की जनता से साढ़े चार साल की बर्बादी करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। अब भाजपा चाहे मुख्यमंत्री बदले या मंत्री, उससे कुछ नहीं होने वाला है।सिसोदिया के बयान से प्रदेश की सियासत गरमा गई है, हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनीष सिसोदिया का अनुराग ठाकुर को हिमाचल का सीएम बनाने का दावा खारिज किया है। उधर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सिसोदिया के दावे को बेतुका बताया है। प्रो. धूमल ने कहा कि हर कोई जानता है कि भारतीय जनता पार्टी, जोकि देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, वह अपने फैसले विरोधियों को बताकर नहीं करती। इस तरह के दुष्प्रचार से हमारी पार्टी में मतभेद पैदा नहीं होते। हमारे कर्मठ कार्यकर्ता सब समझते हैं और सब मिलकर प्रदेश में कमल खिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
Related Articles

September 24, 2026
1
Mukesh Sahani: ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’, मुकेश सहनी के बयान से सियासी बवाल

September 24, 2026
3

